Shreya Maskar
सध्या सर्वत्र प्रेमाचे वारे वाहताना दिसत आहे. 'व्हॅलेंटाईन वीक'ला सुरूवात झाली आहे. तुम्हालाही 'व्हॅलेंटाईन डे' ला शायराना अंदाजात आपले प्रेम व्यक्त करायचे असेल तर खाली दिलेल्या शायऱ्या एकदा नक्की वाचा
तेरे हाथों में गुलाब अच्छा लगता है, तेरे साथ हर एक ख्वाब सच्चा लगता है।
ये गुलाब नहीं, मेरी मोहब्बत की निशानी है, तू मेरी जिंदगी की सबसे हसीन कहानी है।
चांद-तारे तो नहीं तोड़ लाऊंगा, पर खुशियों की महफिल जरूर सजाऊंगा| तुम एक बार भरोसा करके तो देखो, मरते दम तक साथ निभाऊंगा|
सिर्फ लफ्जों से प्यार नहीं होता, धड़कनों का मिलना भी जरूरी है| मैं तो कब का दिल दे दिया तुम्हें, पर तुम्हारी हां भी जरूरी है|
आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते, होंठों से हम कुछ कह नहीं सकते| कैसे करें बयां अपना हाल-ए-दिल, एक तुम ही हो जिसके बगैर रह नहीं सकते|
गुलाब देकर जताया है आज ये एहसास, तू ही मेरी जिंदगी, तू ही मेरी हर सांस।
तुम हंसो तो खुशी मुझे होती है, तुम रूठो तो आंखें मेरी रोती हैं| एक बार आजमा कर देख लो मेरी मोहब्बत, तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी है।